सिलीगुड़ी में पति से बहस के बाद महिला ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग

सिलीगुड़ी, 25 जनवरी (नि.सं.)। पति से विवाद के बाद पति के सामने पत्नी ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। घटना गुरुवार दोपहर सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या के पास कामरंगागुड़ी में घटी है। सुप्रिया राय नामक उक्त महिला को गंभीर हालत में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती है।
बताया जा रहा है कि सुप्रिया अपने पति प्रदीप दे के साथ सिपाहीपाड़ा में अपने पिता के घर पर रहती है। प्रदीप दे पेशे से टोटो चालक है।
मिली जानकारी के अनुसार, टोटो में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला कामरंगागुड़ी में फ्लाईओवर से नीचे कूद गई। जिसके बाद लहूलुहान हालत में महिला को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *