सिलीगुड़ी,15 जुलाई (नि.सं.)। भक्तिनगर थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिजीत राय (21) है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज आरोपी युवक को जलपईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पड़पित परिवार ने आरोप लगाया है कि घर में किसी के नही होने पर आरोपी युवक ने नाबालिग को अकेले पाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश किया। घटना के बाद नाबालिग ने परिवार को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद परिवार ने बीती रात पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर भक्तिनगर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक अभिजीत राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी युवक को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है।
