मोबाइल चोरी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 29 जनवरी (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि 27 दिसंबर को एनजेपी थाना अंतर्गत आरपीएफ बैरक कॉलोनी से एक मोबाइल फोन चोरी हो गया था।

इस संबंध में एनजेपी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार रात को मदानी बाजार इलाके से रवींद्र विश्वास नामक उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से असामाजिक गतिविधियों में लिप्त है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdeneme bonusu veren sitelergameofbetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetMeritkingJojobetJojobetjojobetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes