मूल्यवृद्धि, सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में निकाली गयी रैली

खोरीबाड़ी,14 फरवरी (नि.सं.)। मूल्यवृद्धि, सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में खोरीबाड़ी कांग्रेस पार्टी की ओर से एक रैली निकाली गयी। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया।


इस दौरान दार्जिलिंग जिला महासचिव तपन पाइन, जिला उपाध्यक्ष जीवन मजूमदार, जिला सदस्य कल्याण घोष, विजन चक्रवर्ती, राजू घोष, संगीता घोष, खोरीबाड़ी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष आलोक राय, फांसीदेवा विधान सभा के युवा अध्यक्ष माणिक बर्मन, खोरीबाड़ी अंचल अध्यक्ष मोहम्मद करीम, संतोष सिंह सहित सभी अंचलों के अध्यक्ष व काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *