मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, सिलीगुड़ी के मूवी हॉल में ‘शैतान’ फिल्म देख रहे 7 लोग गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,11 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के सिनेमाघर में बैठकर ‘शैतान’ फिल्म देख रहे करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले ठगबाज गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच के लिए सिर्फ मुख्य मास्टरमाइंड का नाम रयान साहा दास बताया है। ये सातों आरोपी कोलकता के रहने वाले है।


मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार कोलकता के एक फर्जी कॉल सेंटर गिरोह ने फरवरी महीने में विदेश में रहने वाली एक लड़की को फोन करके क्रेडिट कार्ड शिक्योर और बैंक संबंधी विषय बताकर सारी गुप्त जानकारी लिया। इसके बाद 29 फरवरी से लेकर 3 मार्च यानी कुल 4 दिनों में इस गिरोह ने क्रेडिट कार्ड और बैंक अकाउंट से कुल डेढ़ करोड़ उड़ा लिए। 6 तारीख को जब विदेश में रहने वाली लड़की के पिता को पता घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद 7 मार्च को लड़की के पिता ने मुंबई के साउथ साइबर क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी की एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला है कि कोलकता के एक गिरोह फर्जी कॉल सेंटर की आड़ में उक्त व्यक्ति के बेटी को फोन करके करोड़ों रूपये का चूना लगाया गया है।

जिसके बाद मामले की जांच करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कोलकता पहुंची, लेकिन वहां उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद यह गैंग सिलीगुड़ी में ऑनलाइन ‘शैतान’ फिल्म की टिकट बुक करते है। बस इसी गलती के सहारे मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गिरोह तक पहुंच गई। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम रविवार रात को एसओजी और माटीगाड़ा थाने की पुलिस की मदद से सिलीगुड़ी स्थित एक मॉल में अभियान चलाते हुए सिनेमाघर के अंदर से पहले 12 लोगों को हिरासत में लिया।


इसके बाद सभी से पूछताछ करने के बाद मुंबई साइबर टीम ढेड़ करोड़ रूपये ठगी मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया। आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत की निर्देश पर पूछताछ कर मामले की जांच करने के लिए साइबर टीम ने इन आरोपियों से मुंबई लेकर रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *