जलपाईगुड़ी,15 जून (नि.सं.)। रात भर हुई मूसलाधार बारिश में नागरकाटा ब्लॉक अंतर्गत सुखानी नदी का जलस्तर बढ़ने से सुखानी पुल को जोड़ने वाली सड़क बह गई है। आज सुबह से मनमोहनधुरा से नगरकाटा तक का यातायात व्यवस्था ठप हो गई। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
उल्लेखनीय है कि इस नदी पर बने पुल का एक हिस्सा तीन साल पहले ढह गया था। उसके बाद से पुल का एक हिस्सा का निर्माण नहीं हुआ। प्रशासन की ओर से सिर्फ कनेक्टिंग रोड का निर्माण कराया गया था। कल की तेज बारिश से सड़क बह गई है। जिसके चलते इलाकावासियों को एक बार फिर से समस्या का सामना करना पड़ रहा है।