नाबालिगा से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सिलीगुड़ी,16 जून (नि.सं.)। महिला सुरक्षा और दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग में सिलीगुड़ी सांगाठनिक महिला मोर्चा की तरफ से एक बार फिर आज प्रधान नगर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही महिला मोर्चा ने प्रधान नगर थाना के आईसी को एक ज्ञापन भी सौंपा।


सिलीगुड़ी सांगाठनिक महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिखा मोईत्रो ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा नाम मात्र रह गया है। इस पर राज्य की मुख्यमंत्री का दुष्कर्म की घटना पर अजीबो गरीब बयान देना यह शर्मनाक है। इधर, सालबाड़ी इलाके की एक नाबालिगा का अपहरण कर लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म किया गया। थाने में शिकायत भी दर्ज हुई। फिर भी कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। आरोपी आजाद घूम रहा है। गिरफ्तारी की मांग में भाजपा ने दस दिन पहले आवाज उठाई थी। इस संदर्भ में भाजपा ने थाने में ज्ञापन भी सौंपा था।

दस दिन से ज्यादा समय होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल रही है। जिस वजह से एक बार फिर आज आरोपी के गिरफ्तारी और महिल सुरक्षा की मांग में थाने के सामने पदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है। आने वाले पांच दिनों के अंदर अगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है तो भाजपा महिला मोर्चा प्रधान नगर थाने के सामने फिर से विरोध प्रदर्शन करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *