नाबालिगा के साथ बलात्कार और जबरन गर्भपात के आरोप में 5 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 20 जून (नि.सं.)। 14 वर्षीय एक नाबालिगा के साथ बलात्कार करने और उसका जबरन गर्भपात करवाने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना साउथ अंबेदकर काॅलोनी इलाके की है।


बताया गया है कि उक्त इलाके में नाबालिगा अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोपियों में नाबालिग की मां, भाई, पड़ोस के एक व्यक्ति और घर मालिक व उसकी पत्नी शामिल हैं। घर मालिक राजेश चंद्र देव, घर मालिक की पत्नी सुमन देव, पड़ोसी नरोत्तम मंडल (45) समेत नाबालिगा के परिवार के दो सदस्यों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले स्थानीय लोगों को पता चला कि उक्त नाबालिगा गर्भवती है। पहले तो उसके परिवार वाले इसे मानने से स्वीकार नहीं कर रहे थे, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों द्वारा दबाव देने बाद नाबालिगा की माँ ने स्वीकार किया कि उसकी बेटी गर्भवती है।


स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन बाद घर मालिक राजेश चंद्र देव और नाबालिगा की मां ने नाबालिगा को नर्सिंग होम में ले गये थे।इसके बाद वहां नागालिगा को जबरन गर्भपात किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों क्षोभ देखा गया।

स्थानीय लोगों ने कल नाबालिगा के घर के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके अलावा इसकी जानकारी प्रधाननगर पुलिस को भी दी। स्थानीय लोगों के शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस थाने ले गई।

इसके बाद आरोपी महिलाओं को महिला थाने में भेजा गया। बाद में महिला पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *