नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,18 अगस्त (नि.सं.)। नाबालिगा के साथ दुष्कर्म के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम परेश राय (48) है। वह प्रधान नगर थाना अंतर्गत इलाके का निवासी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले नाबालिगा के पड़ोसी परेश राय ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। इसके बाद परेश राय ने नाबालिगा को किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, धमकियों के बावजूद नाबालिग ने अपनी मां को यह बात बताई।


जिसके बाद नाबालिगा के परिजनों ने प्रधान नगर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए प्रधान नगर और महिला थाना की पुलिस ने आरोपी परेश राय को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *