नवान्न अभियान के बाद भाजपा का थाना घेराव कार्यक्रम

खोरीबाड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। नवान्न अभियान के बाद भाजपा ने थाना घेराव कार्यक्रम शुरू किया है। राज्य भाजपा के आदेश पर आज रानीगंज-बिन्नाबाड़ी और खोरीबाड़ी-बुरागंज मंडल कमिटी ने खोरीबाड़ी थाने में प्रदर्शन किया।


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने पुलिस और तृणमूल सरकार के खिलाफ क्षोभ प्रकट किया। इस दौरान नेशनल परिषद के सदस्य गणेश देवनाथ, भोलानाथ सिद्धा कल्याणकुमार प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

वहीं, नक्सलबाड़ी मंडल कमिटी ने भी नक्सलबाड़ी थाने में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलीप बाड़ुई मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सहनी, सुमन बर्मन, साधन चक्रवर्ती समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *