नदी के तट पर कब्जा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,2 मई (नि.सं.)। मुख्यमंत्री ने नदी तट पर कब्जा करने वालों या सरकारी जमीन के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी निर्देश के अनुसार सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अभियान चलाकर कई कई लोगों को गिरफ्तार किया है।


एनजेपी पुलिस ने रविवार रात को नदी के तट पर कब्जा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम झुटेन मंडल है। बताया गया है कि आरोपी व्यक्ति ने पोराझार इलाके में नदी के तट पर कब्जा कर पहले एक चाय की दुकान चला रहा था। इसके बाद वह दुकान के पीछे एक बीघा जमीन पर कब्जा कर घर बनाकर रह रहा था। पुलिस ने रविवार रात को उसे गिरफ्तार किया।

इस घटना में इलाके के पंचायत निरंजन सरकार का नाम सामने आया है। आरोपी व्यक्ति ने कहा कि यह सब निरंजन सरकार की मदद से हुआ। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *