नदियों से अवैध खनन के आरोप में सात गिरफ्तार, चार ट्रैक्टर जब्त

सिलीगुड़ी, 26 नवंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने एसीपी मनीष यादव के नेतृत्व में आज मिलन मोड़ स्थित गुलमा नदी से गैरकानूनी रूप से खनन मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चार ट्रैक्टरों को भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विशाल लोहार, संजीवन उरांव, प्रकाश शोरेन, समीर मुंडा, पुबीत पूरी, अमित खाड़िया और सुशील साइबो है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकन्या में बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा को गैरकानूनी रूप से नदियों से खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने की निर्देश दी थी।

मुख्यमंत्री की निर्देशिका मिलने के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस माफियाओं पर लगाम लगाने की कार्रवाई में जुट गई थी। इसी कड़ी में आज प्रधान नगर थाना की आईसी ने एसीपी मनीष यादव के नेतृत्व में गुलमा नदी में अभियान चलाया। पुलिस के अभियान के दौरान गैरकानूनी रूप से बालू पत्थर व बोल्डर लोड 4 ट्रैक्टर को रोककर कागजात की मांग की गई।

लेकिन एक भी ट्रैक्टर चालक पुलिस को कोई भी जरूरी कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने गैरकानूनी रूप से नदी की संपदा लूटने एवं सरकारी संपत्ति वह रॉयल्टी की चोरी करने के आरोप में सात लोगों के साथ चारों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes