नागराकाटा में सड़क दुर्घटना में तीन घायल

नागराकाटा, 23 जून (नि.सं.)। सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नागराकाटा ब्लॉक स्थित धरनीपुर 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है।


स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक वाहन सिलीगुड़ी से मादरीहाट की ओर जा रहा था। तभी अचानक वाहन का पीछे का चक्का फट गया और वाहन धरनीपुर चौपथी के पास ब्रिज रेलिंग से टक्करा गया। जिसके चलते वाहन में सवार एक गर्भवती महिला समेत दो लोग घायल हो गये।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर सुलकापाड़ा अस्पताल में लेकर गये। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *