नगर निगम चुनाव को लेकर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस चुस्त, शहर में शुरू हुआ रूट मार्च

सिलीगुड़ी, 23 जनवरी (नि.सं.)। नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी हो चुकी है। एसडीओ की तरफ से सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का चयन कर कर लिया गया है। मतदान केंद्र में किस तरीके से सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उसका भी रूप रेखा तैयार कर लिया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में 501मतदान केंद्र है।


जिसमें से 18 फीसदी केंद्रों को संवेदनशील रूप में चिह्नित किया गया है। नगर निगम चुनाव को देखते हुए मेट्रोपॉलिटन की पुलिस भी अपनी तैयारियों को मजबूत करने में लगी हुई है। चुनाव के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे,किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था भंग न हो इसके लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ओर से आज शहर में रूट मार्च शुरू किया गया है।

आज सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन की प्रधान थाना के आईसी,एसीपी मनीष यादव के नेतृत्व में 46 नंबर वार्ड समर नगर ,गणेश घोष कॉलोनी,ढकनीकाटा,पोकाइजोत सहित विभिन्न गलियों में रूट मार्च अभियान चलाया गया। चुनाव से पहले प्रचार या किसी भी राजनीतिक पार्टियों में संघर्ष ना हो, कानून व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस पूरे शहर पर खास नजरदारी रख रही है।


उल्लेखनीय है कि बढ़ते कोरोना ग्राफ को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव को तय किए हुए तारीख से 3 सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। नगर निगम चुनाव 12 फरवरी को होंगे। बताया गया है कि पुलिस का रूट मार्च आगामी चुनाव तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *