नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने 22 फरवरी तक आंदोलन को किया स्थगित

सिलीगुड़ी, 20 फरवरी (नि.सं.)।फिलहाल के लिये नगर निगम के सफाई कर्मचारी आंदोलन को खत्म कर रहे हैं।राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव के हस्तक्षेप के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम के सफाई कर्मचारी रविवार से फिर से काम पर वापस लौट रहे है।


बताया गया है कि आंदोलनकारियों ने 22 फरवरी तक आंदोलन स्थगित कर दिया है। आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री गौतम देव ने कहा कि सफाईकर्मियों की कई मांगें थी। इन मांगों को सहानुभूति के साथ गौर करने के लिये नगर निगम से आवेदन की जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि आंदोलन करने वाले सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया है कि सिलीगुड़ी नगर निगम में कचरा हटाने वाले विभाग में कुछ कर्मियों को नियुक्त किया गया है, जो कचरा हटाने का काम नहीं करते हैं, लेकिन उनके वेतन का भुगतान नगर निगम के कचरा हटाने वाले विभाग के फंड से किया जाता है।

वहीं, आंदोलन से पहले सफाई कर्मचारियों ने कई बार नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य के साथ बैठक के लिए आवेदन किया था, लेकिन चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य उन्हें समय नहीं दे पाये। जिसके कारण अस्थायी सफाई कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए।हालांकि, सफाईकर्मी कल से फिर से सड़कों की सफाई करने के लिये उतरने वाले है। उन्होंने कहा कि उनकी सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *