नगर निगम की मौजूदगी में लोगों ने अवैध निर्माण को तोड़ा

सिलीगुड़ी,6 अगस्त(नि.सं.)। सरकारी जमीन कब्जा कर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के दौरान आज सिलीगुड़ी नगर निगम के कर्मचारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के 31 नंबर वार्ड अंतर्गत शीतलापाड़ा में सरकारी जमीन का कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर घर बनाया गया था।


जिसके बाद आज नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंची,लेकिन इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों को बाधाओं का सामना करना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल ही नोटिस भेजा गया और आज नगर निगम बिना समय दिए अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंच गयी।


जिसे लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते नगर निगम के कार्य को बीच में ही रोक दिया। हालांकि, बाद में नगर निगम की मौजूदगी में लोगों ने खुद ही अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *