नगर निगम में अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दलाल राजः गौतम देव

सिलीगुड़ी, 21 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर की सीट पर गौतम देव के बैठने में अभी कुछ ही समय बाकी है। लेकिन सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर बनने से पहले गौतम देव ने शहर में दलाल राज और सिंडिकेट राज को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

उन्होंने आज नगर निगम में मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम में कोई दलाल राज नहीं चलेगा। टेंडर में भी सिंडिकेट राज को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे जेल भेजा जाएगा।

दूसरी ओर, उन्होंने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मध्यम वर्ग और सामान्य मध्यम वर्ग के खिलाफ कार्रवाई करते देखा गया था। लेकिन बड़े-बड़े व्यावसायिक भवन केे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। मैं उनके खिलाफ पहले कार्रवाई करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwindeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetjojobetJojobetJojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes