नगर निमग ने अवैध निर्माण तोड़ा

सिलीगुड़ी, 3 अक्टूबर (नि.सं.)। नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम नेे 25 नंबर वार्ड के एसएफ रोड संलग्न इलाके में एक अवैध निर्माण को तोड़ा। बताया गया है कि हाल ही में नगर निगम के पास 25 नंबर वार्ड के एसएफ रोड संलग्न इलाके मेें एक अवैध निर्माण करने का आरोप आये था।


इसके बाद नगर निमग की ओर से एक नोटिस दिया गया।लेकिन कई बार नोटिस देने के बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार नगर निगम ने अवैध निर्माण को तोड़ने का फैसला किया।

आज नगर निगम की तरफ से उक्त अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। नगर निगम के अधिकारी किंगशुक राय ने कहा कि नगर निगम ने नगर निगम इलाके में अवैध निर्माणों की एक सूची तैयार की है। एक-एक कर सभी अवैध निर्माणों को तोड़ा जायेंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *