नगर निगम ने किरण चंद्र श्मशान में तीसरा विद्युत शवदाह चुल्ली स्थापित हेतु की पहल

सिलीगुड़ी, 15 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम ने दाह संस्कार के दबाव को कम करने के लिए सिलीगुड़ी के किरण चंद्र श्मशान में तीसरा विद्युत शवदाह चुल्ली का निर्माण करने हेतु पहल की है।


आज प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी नगर निगम में एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी है। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि सिलीगुड़ी के किरणचंद्र श्मशान में तीसरी विद्यु चुल्ली लगाने के लिए 1 करोड़ 30 लाख रूपये आवंटित किए गए हैं।

इसके अलावा अशोक भट्टाचार्य ने महानंदा नदी के किनारे को सौंदर्यीकरण के लिए विधायक इलाका विकास कोष से 8 लाख रूपये आवंटित किए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *