नगर सेवाएं देने में विफल होने का आरोप लगाकर पश्चिमबंग प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने चलाया नगर निगम अभियान

सिलीगुड़ी,4 अगस्त (नि.सं.)। कई मांगों के समर्थन में पश्चिमबंग प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने एक रैली के माध्यम से नगर निगम अभियान चलाया। हालांकि, पुलिस ने रैली को नगर निगम में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया। इस अभियान को लेकर पुलिस के साथ कार्यकताओं की धक्कामुक्कि हो गई। जिसे लेकर तनाव फैल गया।


बताया गया प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी नगर निगम पर सेवाएं देने में विफल रहने की शिकायत लेकर सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क से एक रैली निकाली। जैसे ही रैली नगर निगम के सामने पहुंची पुलिस ने रैली को रोक दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई शुरू हो गई। प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का मुख्य द्वार के अंदर घुस गये।

बाद में सिलीगुड़ी के16 नंबर वार्ड पार्षद सुजय घटक के हस्तक्षेप से 6 लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 9 सूत्री मांगों के समर्थन में नगर कमिश्नर सोनम वांग्दी भूटिय एक ज्ञापन सौंपा।इस संबंध में वार्ड पार्षद सुजय घटक ने कहा कि मैं सिलीगुड़ी नगर बोर्ड में एक कांग्रेस पार्षद हूं। हम आज कई मुद्दों को लेकर आए हैं। अगर इन सभी का समाधान नहीं हुआ तो हम आने वाले दिनों में 47 वार्डों के साथ नगर निगम में आएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *