नागरकाटा के भगतपुर चाय बागान में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

नागराकाटा,15 अगस्त (नि.सं.)। नागरकाटा ब्लॉक के भगतपुर चाय बागान में वन विभाग द्वारा रखे गये पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। ज्ञात हो कि उक्त तेंदुआ पिछले एक महीने से इलाके में घूम रहा था। तेंदुए ने इलाके की कई गायों और बकरियों को अपना शिकार बनाया है।


इसके बाद चाय बागान के 14 नंबर सेक्शन में वन विभाग की ओर से बकरी का लालच देकर एक पिंजरा लगाया गया था। आज तड़के लोगों ने पिंजरे में उक्त तेंदुए को फंसा हुआ देखा। इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गयी। खबर मिलते ही खुनिया रेंज के वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए को बरामद किया।

वहीं, तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तेंदुए को लाटागुड़ी प्रकृति पर्यवेक्षण केंद्र में ले जाया गया। बताया गया है कि वहां प्राथमिक इलाज के बाद तेंदुए को गोरूमारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *