सिलीगुड़ी, 12 दिसंबर (नि.सं.)। वित्तीय समस्याओं के कारण नगर निगम के विभिन्न विकास कार्य रुके हुए हैं। इसके लिए मेयर गौतम देव ने उत्तरबंग विकास विभाग के एसजेडीए से सहयोग मांगा है। आज मेयर ने उत्तरबंग विकास विभाग में मंत्री उदयन गुहा के साथ एक बैठक की।
बैठक के अंत में मेयर ने कहा कि इस साल शहर में बारिश के दिनों में जलमग्न हो गया है। उस समस्या के समाधान के लिए कई कार्यों की आवश्यकता है। उन सभी कार्यों पर मंत्री से चर्चा की गई। उन्होंने सहमति व्यक्त की है। वहीं, उत्तरबंग विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि गौतम देव लंबे समय तक इस विभाग के मंत्री रहे है। उनके पास काफी अनुभव है।उन्होंने कुछ कार्यों का प्रस्ताव रखा। उन कार्यों पर चर्चा की गई है।