नांटू पाल ने लगाया मशीन में खराबी का आरोप, हार के बाद सोशल मीडिया पर उड़ रहा नांटू पाल का मजाक

सिलीगुड़ी,17 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी की राजनीति में नांटू पाल का एक अलग रोल रहा है। वह वाम मोर्चा, कांग्रेस, तृणमूल के अब भाजपा पार्टी में है। हालांकि, इससे पहले उन्होंने पार्टी बदल कर नगर निगम चुनाव जीता था, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।


सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नांटू पाल चुनाव हारने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। फिलहाल हार के बाद नांटू पाल घर पर ही रह रहे है। हालांकि, उनकी पत्नी 11 नंबर वार्ड से जीती हैं।

हार के बाद नांटू पाल ने कहा कि हेरफेर हुआ है। इस बीच अन्य पार्टियां उनकी पत्नी की जीत को लेकर सवाल उठा रही हैं। नांटू पाल ने कहा कि वह इस तरह के अप्रत्याशित परिणाम के कारणों का पता लगाएंगे और शहर के विकास में सहयोग करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *