नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 02 सितंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना के सफेद पोशाक की पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली टेबलेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अशोक शर्मा उर्फ आकाश है। वह इस्कॉन मंदिर रोड़ संलग्न इलाके का निवासी है।


मिली जानकारी के अनुसार बीती रात आरोपी अशोक शर्मा भारी मात्रा में नशीले टेबलेट को पहुंचने के लिए प्रधान नगर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस के पास पहुंचा था। इसकी खबर प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस को मिलते ही पुलिस ने गुप्त अभियान चलाकर सर्किट हाउस के पास से अशोक शर्मा को प्रतिबंधित टैबलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से कुल 12,500 प्रतिबंधित नशीला टेबलेट बरामद किया है। जिसका बाजार मूल्य एक लाख रुपये के करीब आंकी गई है। प्रधान नगर थाना ने अशोक शर्मा को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *