नक्सलबाड़ी, 24 जुलाई (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के बाबूपाड़ा इलाके में एक कछुए को स्थानीय एक परिवार ने बरामद कर वन विभाग के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से जंगलों से कई वन्यजीव बहकर रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं। हाल ही में नदी के तेज बहाव के कारण यह कछुआ भी बहकर इलाके में आ गया था। पानी कम होने के बाद इसे देखा गया और सुरक्षित रूप से बरामद किया गया।
इसके बाद परिवार ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कछुए को अपने साथ ले गई। बताया गया है कि कछुए को फिर से सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
