नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का किया गया शिलान्यास

नक्सलबाड़ी,18 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास किया। आज 66 लाख रुपये की लागत से नक्सलबाड़ी अस्पताल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास किया गया।

इस दौरान मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुलसी प्रमाणिक, नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद घोष, नक्सलबाड़ी के बीडीओ अरिंदम मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इस यूनिट में नई दो मंजिली बिल्डिंग में ब्लड टेस्ट के लिए लैब होगी। जिसमें ब्लड टेस्ट समेत कई तरह की जांचें की जाएंगी। इस संबंध में सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति ने कहा कि महकमा परिषद के एक वर्ष में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किए गए हैं और किये जा रहे हैं। साथ ही 50 उपस्वास्थ्य केंद्र भी खोले गए हैं। साथ ही डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है।

वहीं, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुलसी प्रमाणिक ने कहा कि खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल के बाद फांसीदेवा में इस यूनिट का काम शुरू हुआ। अब इस यूनिट का काम नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में हो रहा है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में यह माटीगाड़ा में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error code: 521 Built with ❤︎ by appycodes