नक्सलबाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई पदयात्रा

नक्सलबाड़ी,8 मार्च (नि.सं.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज नक्सलबाड़ी थाना की ओर से पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा नक्सलबाड़ी के विभिन्न मार्गाें की परिक्रमा की।इस अवसर पर नक्सलबाड़ी पुलिस स्टेशन ओसी इफ्तिखार उल हसन सहित अन्य पुलिसकर्मी, सिविक वॉलेंटियर्स मौजूद थे।


नक्सलबाड़ी पुलिस स्टेशन ओसी इफ्तिखार उल हसन ने बताया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव का दिन है जो महिलाओं के व्यक्तित्व को स्वीकार करता है और जिन महिलाओं ने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है निश्चित तौर पर उन महिलाओं का आज के दिन विशेष सम्मान किया जाना चाहिए। महिलाएं अब पुरुषों पर आश्रित नहीं रह गई हैं अब महिलाएं हर पहलू में स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बन चुकी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *