नक्सलबाड़ी में घर से व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद

नक्सलबाड़ी, 12 जनवरी (नि.सं.)। घर के अंदर से एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। यह घटना नक्सलबाड़ी के मंगलसिंह जोत की है। मृतक का नाम लौधा उरांव (59) है। बताया गया है कि व्यक्ति घर में अकेला रहता था।


आज सुबह स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को फंदे से लटकता शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *