नक्सलबाड़ी में हाथी के हमले में युवक घायल

नक्सलबाड़ी, 13 दिसंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी ब्लॉक के हाथीघिसा ग्राम पंचायत अंतर्गत मदनजोत इलाके में हाथी के हमले में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का नाम चुमानुस उरांव (28) है। बताया गया है कि आज सुबह हाथी इलाके में घुस कर घर को तोड़ रहा था। घर टूटने की आवाज सुनकर जैसे ही चुमानुस उरांव घर से बाहर निकला। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ,पैर और छाती में चोट आई है। घटना के बाद घायल युवक को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल में ले जाया गया।


दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष घायल युवक को देखने अस्पताल पहुंचे। इस संबंध में अरुण घोष ने कहा कि इलाके में हाथियों का आना-जाना लगा रहता है। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। हम और वन विभाग उसकी सभी चिकित्सा जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *