नक्सलबाड़ी में हाथी के हमले में वृद्ध की मौत

नक्सलबाड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के मेरिव्यू चाय बागन संलग्न इलाके में हाथी के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का नाम जोलियास उरांव (77) है।

बताया गया है कि आज तड़के नक्सलबाड़ी के मेरिव्यू चाय बागान संलग्न इलाके में जोलियास उरांव गायों को बांध रहा था। तभी 5 हाथियों ने उस हमला कर दिया। हाथी के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बागडोगरा वन विभाग को दी।

खबर मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल वृद्ध को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गयी। वहीं,शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes