नक्सलबाड़ी में अज्ञात महिला का शव बरामद

नक्सलबाड़ी,30 अक्टूबर (नि.सं.)। एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना आज नक्सलबाड़ी के तोताराम जोत संलग्न इलाके की है। बताया गया है कि इलाके के लोगों ने महिला का शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।


खबर मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस का अनुमान है कि महिला की मौत बीमारी और अधिक उम्र के कारण हुई होगी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस बीच, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *