नक्सलबाड़ी,21 अक्टूबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया है कि बुधवार देर रात को नक्सलबाड़ी बस स्टैंड से रथखोला जाते समय एक चार पहिया वाहन अनियंतित्र होकर डिवाइडर से टकरा गया।
जिसके चलते वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल चालक को नक्सलबाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, खबर मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।