नक्सलबाड़ी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर निवासियों में रोष, कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को रोक कर किया प्रदर्शन

नक्सलबाड़ी,23 मई (नि.सं.)। इलाके में बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मच्छरों व मक्खियों से भरा गया है। नक्सलबाड़ी हुदुभिटा इलाके में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजन को लेकर तनाव का माहौल देखा गया।


बताया गया है कि आज ग्रामीणों ने गंदे कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को रोक कर रोष व्यक्त किया। आरोप है कि जैसे ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ी इलाके में प्रवेश करती है लोगों का वहां रहना मुश्किल हो जाता है। पहले नक्सलबाड़ी के गंदा कचरा आता था अब बागडोगरा व बाहर से गंदा कचरा लाया जा रहा है। जिसके बाद आज स्थानीय लोगों ने क्षोभ प्रकट किया। इसके कारण इलाके में व्यापक तनाव का माहौल देखा गया।

वहीं, घटना की खबर मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। खबर पाकर नक्सलबाड़ी ग्राम पंचायत प्रधान जयंती कीरो व उप प्रधान विश्वजीत घोष मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रधान व उप प्रधान को घेरकर विरोध प्रदर्शन कियां बाद में प्रधान के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना बंद किया। प्रधान ने समस्या को स्वीकार करते हुए कहा कि कंपोस्ट मशीन चलाकर जल्द ही गंदे कचरे को साफ किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *