नक्सलबाड़ी में तेंदुए के हमले में महिला घायल

नक्सलबाड़ी,13 फरवरी (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के हाथीघिसा में तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का नाम शांता लामा (40)है। बताया गया है कि शांता लामा अन्य महिलाओं के साथ कपड़े धोने नदी में गई थी। तभी नदी के पास बागडोगरा वनविभाग के माल्टा जंगल से एक तेंदुआ निकल कर उक्त महिला पर हमला कर दिया।


महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग गया। इसके बाद महिला को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही बागडोगरा के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि तेंदुए का पता नहीं चल पाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *