नक्सलबाड़ी के अटल चाय बागान संलग्न इलाके में ट्रैक्टर की चपेट में आने से चाय श्रमिक घायल

नक्सलबाड़ी, 27 जनवरी (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के अटल चाय बागान संलग्न इलाके में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक चाय श्रमिक घायल हो गया। घायल का नाम कोले लकड़ा है। आज उक्त चाय श्रमिक साइकिल लेकर जा रहा था। तभी पीछे से एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।


जिसके चलते वह घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे बरामद कर अस्पताल ले गए। दूसरी ओर, पुलिस ने घातक ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *