नेपाल में तस्करी से पहले पैंगोलिन बरामद, चार गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी, 22 अप्रैल (नि.सं.)। नेपाल में तस्करी से पहले पैंगोलिन बरामद किया गया है। साथ ही इस घटना में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम फिरोज खान, झरिया हेम्ब्रम, इकरामुल हक और अमित बसुमाता हैं।

बताया गया है कि गुप्त सूत्रों के आधार पर एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलबाड़ी में एशियन हाईवे 2 पर अभियान चलाया और एक छोटा चौपहिया वाहन को रोका। इसके बाद वाहन में तलाशी के दौरान एक पैंगोलिन बरामद किया गया है। वहीं, इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बाद में एसएसबी द्वारा आरोपियों को बागडोगरा वन विभाग को सौंप दिया गया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। वन विभाग के अनुसार असम के बारोबिसा संलग्न इलाके से पैंगोलिन को लाकर नेपाल में तस्करी करने का योजना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes