नेपाल में तस्करी करने से पहले पैंगोलिन के साथ दो गिरफ्तार

राजगंज, 7 जुलाई (नि.सं.)। लुप्तप्राय पैंगोलिन की तस्करी करने से पहले बेलाकोवा रेंज के वन कर्मियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आज तड़के सिलीगुड़ी संलग्न नौकाघाट मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से करीब 8 किलो 700 ग्राम वजन का एक जिंदा पैंगोलिन बरामद किया गया है।


आरोपियो के नाम विजय बनिया छेत्री और श्याम रतन रसाइली है। ये दोनों कलिम्पोंग के निवासी है। बताया गया है कि ये दोनों सिक्किम से एक जिंदा पैंगोलिन तस्करी के लिए नौकाघाट होते हुए नेपाल ले जा रहे थे।

तभी बेलाकोवा रेंज के वनकर्मियों ने अभियान चलाकर एक पैंगोलिन साथ उक्त दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत पेश किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *