सीमांत मुख्यालय एसएसबी, सिलीगुड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का हुआ अनावरण

रानीडांगा,23 जनवरी (नि.सं.)। आज सीमांत मुख्यालय एसएसबी, सिलीगुड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सीमांत सिलीगुड़ी महानिरीक्षक श्री श्रीकुमार बंदोपाध्याय द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण किया गया।


इस अवसर पर सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के सभी अधिकारी एवं जवानों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर पुष्पाजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उप महानिरीक्षक थॉमस चाको, डॉ. नीलिमा चौधरी कमांडेंट (मेडिकल), एसएसबी की 41वीं वाहिनी कमांडेट सुभाष चंद नेगी, कमांडेट नीरज चंद सीमांत मुख्यालय व 41 वीं वाहिनी के सभी अधिकारी व बलकर्मी उपस्थित थे।

दूसरी ओर, इसके अतिरिक्त शहीद भूपाल सिंह (कीर्ति चक) पार्क का उद्घाटन भी सीमांत सिलीगुड़ी महानिरीक्षक श्री श्रीकुमार बंदोपाध्याय के करकमलों द्वारा किया गया। जिसमें सीमांत मुख्यालय व 41 वीं वाहिनी के सभी अधिकारी और जवान मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *