नेताजी की जयंती पर दार्जिलिग जिला भाजपा की ओर से निकाली गयी रंगारंग शोभायात्रा

सिलीगुड़ी,23 जनवरी (नि.सं.)। दार्जिलिंग जिला भाजपा की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गयी।आज भाजपा के दार्जिलिंग जिले के सांसद राजू बिष्ट ने पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नेताजी की तस्वरी पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा एक रंगारंग शोभायात्रा भी निकाली गयी। आज सांसद ने घोड़े पर चढ़कर शोभायात्रा में शामिल हुए।यह शोभायात्रा हाशमी चौक से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर हाथीमोड़ स्थित नेताजी की मूर्ति के सामने आकर संपन्न हुई।

इसके बाद वहां राजू बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortsezarcasinocasinopermatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobet Built with ❤︎ by appycodes