सिलीगुड़ी के पानीटंकी में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, जाम से मिलेगी राहत

सिलीगुड़ी, 27 मई (नि.सं.)। शहर में ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने और आम लोगों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने अहम कदम उठाया है। पानीटंकी इलाके में सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

अब तक सड़क किनारे चारपहिया और बड़े वाहनों को सीधा खड़ा किया जाता था, जिससे गाड़ी निकालते समय सड़क का एक हिस्सा लंबे समय तक बाधित रहता था। इसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इस समस्या को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने निर्देश जारी किया है कि अब सभी चारपहिया वाहनों को सड़क किनारे तिरछे (एंगल) में पार्क करना होगा। इससे गाड़ियों को निकालना आसान होगा और ट्रैफिक का प्रवाह भी बाधित नहीं होगा।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस नई पार्किंग व्यवस्था से अनावश्यक जाम में काफी कमी आएगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। खासकर व्यस्त समय में ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes