निजी जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से बेचने के आरोप में प्रधान नगर पुलिस ने दो भू-माफियाओं को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,16 मई (नि.सं.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद सिलीगुड़ी में भू-माफियाओ की धड़ाधड़ गिरफ्तारी शुरू हो चुकी है। निर्देशिका के महज 15 दिनों के अंदर 100 से भी अधिक भू-माफियाओं को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन की 4 थाना ने गिरफ्तार कर सलाखो के पिछे पहुंचा चुकी है।


इसके बाद भी कमिश्नर गौरव शर्मा के नेतृत्व में भू-माफिसा की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने रविवार देर रात को थाना अंतर्गत मिलन मोड़ इलाके में एक व्यक्ति के नीजी जमीन पर कब्जा कर फर्जीबाड़ा तरीके से बिक्री करने के आरोप में राहुल महतो और तोफील उरांव को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधान नगर थाना में ऋषभ गुप्ता नामक एक व्यक्ति ने 22 अप्रैल को जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने तोफील उरांव और राहुल महतो नामक दो भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया।


आरपो है कि इन दोनो ने ऋषभ गुप्ता के मिलन मोड़ के पास एक जमीन पर कब्जा कर फर्जीबाड़ा तरीके से बिक्री करने की तैयारी में थे। इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *