निशीथ प्रमाणिक पर हमले को लेकर भाजपा ने सिलीगुड़ी में थाने का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 26 फरवरी (नि.सं.)। शनिवार को दिनहाटा के बुरिरहाट में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पूरे राज्य में भाजपा ने थाने का घेराव कार्यक्रम किया है। इसी के तहत भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला ने भी सिलीगुड़ी में प्रधाननगर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मल्लागुड़ी के खुदीराम की मूर्ति के सामने से एक रैली माध्यम से थाने पहुंचे।


इस दौरान भाजपा के दो विधायक आनंदमय बर्मन और दुर्गा मुर्मू मौजूद थे।विधायक आनंदमय बर्मन ने कहा कि भारत के गृह राज्य मंत्री पश्चिम बंगाल में सुरक्षित नहीं रह सकते। उनके काफिले पर हमला किया गया है। पुलिस पक्षपात का काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि अगला पंचायत चुनाव निष्पक्ष रहा तो भाजपा सत्ता में आएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *