निःशुल्क गैस दिलाने के नाम पर ठगी! आरोपी युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी , 22 दिसंबर (नि.सं.)। उज्ज्वला गैस योजना के तहत निःशुल्क गैस दिलाने के नाम पर प्रति फार्म रूपये उगाई करने का एक मामला सिलीगुड़ी में सामने आया है। इस मामले में सिलीगुड़ी के पंचानन कॉलोनी के निवासियों ने एक युवक को रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार युवक का नाम रोहित शाह है। युवक के पास से करीब 500 फॉर्म भी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक कुछ दिनों से पंचानन कॉलोनी के निवासियों से उज्ज्वला गैस योजना के तहत निःशुल्क गैस दिलाने के नाम पर प्रति फार्म 200 रूपये ले रहा था। फॉर्म के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड का जीरोक्स भी ले रहा था। फॉर्म पर एक गैस एजेंसी का नाम भी लिखा हुआ था।
हालाकिं की इस बीच कुछ स्थानीय लोगों को बुधवार को युवक पर संदेह होने पर उक्त गैस एजेंसी से संपर्क किया।

इस दौरान गैस एजेंसी के तरफ से बताया गया कि युवक उस गैस एजेंसी का कोई कर्मचारी नहीं है। उसे ठगा जा रहा है। उसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को हिरासत में लेकर आनन -फानन में सिकी सुचना प्रधाननगर थाने को दी। सुचना मिलते ही प्रधाननगर थाने को पुलिस मौके पर पहुंची और युवक गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes