एनजेपी में विरल प्रजाति का पक्षी बरामद

सिलीगुड़ी, 21 मार्च (नि.सं.)। एनजेपी रेल अस्पताल संलग्न इलाके से एक विरल प्रजाति का पक्षी बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह एक विशालाकाय पक्षी पेड़ से गिर गयी। इसके बाद उक्त पक्षी स्थानीय एक व्यक्ति घर पर घुस गयी।


लेकिन यह पक्षी गिद्ध की तरह दिखती है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में पक्षी को देखने के लिये लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। बाद में घटना की जानकारी एनजेपी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही सालुगाड़ा के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पक्षी को लेकर गये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *