सिलीगुड़ी, 23 नवंबर (नि.सं.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने तेल चोरी के आरोप में आईओसी रोड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम सुमन राय है। मिली जानकारी के अनुसार कई वर्षों से एनजेपी इलाके में तेल चोरी का धंधा सक्रिय है।
गिरोह के सदस्य अलग-अलग तरीके से तेल चोरी करते हैं और उसे बाजार में बेचते हैं। शुक्रवार को सुमन राय नामक उक्त व्यक्ति को एनजेपी थाने की पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया।आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।