एनजेपी पुलिस के हत्थे चढ़े चार डकैत

सिलीगुड़ी, 2 अक्टूबर (नि.सं.)। पुलिस ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए डकैती की योजना बनाते चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम शुभंकर साहा और विश्वजीत पाल, सौरव देवनाथ और मिराज अली हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात को चार बदमाश फूलबाड़ी इलाके में डकैती की मंशा से जमा हुए थे। एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर उक्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से कई धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि चारों आरोपी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। आज चारों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *