सिलीगुड़ी, 8 मई (नि.सं.)। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल कई भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एनजेपी पुलिस ने शनिवार को फिर से अभियान चलाकर एक महिला समेत 7 भू-माफियाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियोें के नाम रूपाली राय,सोलेमान, मोहम्मद नजरूल, हसीबुल,निवास पाल, नीलकांत पाल और तुषार पाल हैं। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदाल में पेश किया गया है।