एनजेपी टी पार्क के ड्राई पोर्ट में तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में किया गया पेश 

सिलीगुड़ी, 5 फरवरी (नि.सं.)। एनजेपी थाना अंतर्गत टी पार्क के ड्राई पोर्ट में कल हुए दो पक्षों के बीच विवाद मामले में गिरफ्तार 6 लोगों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में एनजेपी थाना की पुलिस ने पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मनोज पॉल (46), रतन दास (55), मुहम्मद सैफुद्दीन (42), माणिक कंदन (20 ), रबी (35 ) और शिकंदन मंडल (34) है। 

गिरफ्तार सभी आरोपी श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी के नेता व श्रमिक बताये जा रहे है। उल्लेखीनय है कि एनजेपी थाना अंतर्गत टी पार्क के ड्राई पोर्ट में बाहरी मजदूरों को नौकरी देने के नाम पर गुरुवार को तनाव फैल गया था। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर ईट और पत्थर फेंके गये। ड्राई पोर्ट में  जमकर तोड़फोड़ की गई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे।

स्थिति को स्वभाविक करने के लिए एनजेपी थाना की पुलिस को लाठी चार्ज करना भी पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने लॉ एंड आर्डर बिगाड़ने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार को भक्तिनगर थाना ले गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes