नौकरी देने के नाम पर ऑफिस में बुलाकर युवती के साथ छेड़खानी का आरोप, व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 नवंबर (नि.सं.)। नौकरी देने के नाम पर ऑफिस बुलाकर एक युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोप में भक्तिनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम गोपाल घोष है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल घोष एक व्यवसायी है। उसने अपने दुकान में महिला कर्मचारी के लिए एक पेपर में एक विज्ञापन दिया था।वहीं, विज्ञापन के आधार पर एक युवती ने उससे संपर्क किया। इस दौरान गोपाल घोष ने उक्त युवती को सेवक रोड संलग्न इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अपने घोष इंजीनियरिंग वर्क शॉप कार्यालय में बुलाया।

आरोप है कि इस दौरान गोपाल घोष ने युवती के साथ छेड़खानी किया। किसी तरह युवती ने खुद को आरोपी के चंगुल से बचाया और सीधा घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। बाद में परिवार वालों ने भक्तिनगर थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी।हालांकि, पुलिस को उस समय गोपाल घोष का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद युवती के परिवार और पुलिस ने एक योजना बनाकर आज फिर से गोपाल घोष के सेवक रोड स्थित कार्यालय में पहुंचे। लेकिन, पुलिस की आने की भनक मिलते ही आरोपी ने खुद को कार्यालय में ही बंद कर लिया।

घंटो इंतजार के बाद गोपाल घोष के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और कार्यालय को खोला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने में आया गया।कल आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालात में पेश किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes