फांसीदेवा, 25 जून (नि.सं.)। फांसीदेवा थाने की पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बालू से लदे डंपर को जब्त किया है। यह कार्रवाई फांसीदेवा ब्लॉक के भतनजोत इलाके में हुई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि नदी से अवैध रूप से बालू की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बालू लदे डंपर को रोका। हालांकि मौके का फायदा उठाकर डंपर चालक फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर थाना ले आई। इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
